नोएडा

1 फरवरी से बदल गए ATM, WhatsApp और जीवन बीमा से जुड़े कई नियम, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

Highilghts: -1 फरवरी से ATM, WhatsApp और Jeevan Bima से जुड़े नियम भी बदल गए हैं -जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा -एक्सपर्ट किस्ले चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने काफी पहले ही इन नियमों को बदलने का ऐलान कर दिया था

2 min read
Feb 01, 2020

नोएडा। मोदी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश किया गया। इसके साथ ही 1 फरवरी से ATM, WhatsApp और Jeevan Bima से जुड़े नियम भी बदल गए हैं। जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। इस बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए एक्सपर्ट किस्ले चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा काफी पहले ही इन नियमों को बदलने का ऐलान कर दिया गया था। इसे एक फरवरी से लागू कर दिया गया है। इन बदलावों को हर किसी को जान लेना चाहिए, क्योंकि इनका नोएडा में रहने वाले लोगों समेत बहुत से आम आदमियों की जिंदगी पर पड़ेगा।

75 लाख स्मार्टफोन में WhatsApp नहीं करेगा काम

1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप (WhatsApp) लाखों स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा। व्हाट्सएप द्वारा 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदने का समय लोगों को दिया गया था। व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर अब से काम नहीं करेगा। हालांकि साइबर एक्सपर्ट चौधरी का कहना है कि इसका असर यूं तो ज्यादा लोगों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि अब लोग नए वर्जन के फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि इससे पहले Whatsapp ने Nokia सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, Blackberry ओएस और Blackberry 10 में 31 दिसंबर 2017, Nokia एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया था।

LIC की 23 योजनाएं होंगी बंद

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने 1 फरवरी से अपनी 23 योजनाओं को बंद कर दिया है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) द्वारा नवंबर 2019 के अंत में जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने के निर्देश दिए गए थे जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे। इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया था।

डाकघर के बचत खाते का एटीएम कार्ड हुआ बेकार

बता दें कि डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से मोबाइल नंबर अपडेट कराने और 31 जनवरी तक मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने का समय दिया था। इस तारीख तक जिन्होंने कार्ड नहीं बदला है उनका कार्ड आज से ब्लॉक हो जाएगा।

Published on:
01 Feb 2020 12:50 pm
Also Read
View All