नोएडा में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, पिछजे माह 19 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दिसंबर माह में सिलेंडर 690.50 रुपये बेचा गया था। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के लिए 1232.00 रुपये चुकाने होंगे। गाजियाबाद की अन्नू गैस एजेंसी के मैनेजर मोहित ने बताया कि आम बजट से पहले में गैस के दाम न बढ़ने से लोगों को राहत मिली है।