उन्होंने कहा कि कार्तिक दो भाई-बहन हैं। वह सबसे बड़ा है। उसकी छोटी बहन का नाम नंदिनी है। कार्तिक के पिता ने बताया कि क्रिकेट महंगा खेल है। कई बार तो उनको लोगों से पैसे उधार लेने पड़े। कार्तिक को क्रिकेट किट दिलाने के लिए पैसे उधार लेने पड़े। कार्तिक ने बचपन में कहा था कि उसको पढ़ना नहीं है, क्रिकेट खेलना है। उसकी रुचि को देखते हुए उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के कोच विपिन वत्स से बात की। उन्होंने उसको कोचिंग दी। वह रोज प्रेक्टिस कराने के लिए कार्तिक को अपने साथ मेरठ ले जाते थे और लाते थे। वह मेरठ के एक स्कूल में प्रेक्टिस करता है। क्वार्टर फाइनल मैच से पहले वह थोड़ा निराश था, लेकिन मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उसे अच्छा लगा।