नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाई नई टीम, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस क्षेत्रीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 9 मंत्री, 2 महामंत्री एवं एक मीडिया प्रभारी व एक सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

2 min read
Sep 15, 2018
amit shah and pm modi
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाई नई टीम, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत पार्टी लगातार अपने सभी फ्रंटल संठनों की कमेटियों का गठन करने में जुटी है। पार्टी के सभा मोर्चा और प्रकोष्ठों की लगातार जिला, क्षेत्र व प्रदेश कमेटियां घोषित की जा रही हैं। इसी के तहत शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी पश्चिम क्षेत्र किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार सहरावत के द्वारा घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि पश्चिम क्षेत्र में 14 जिले आते हैं। ये सभी जिले मेरठ, मुरादाबाद, व सहारनगर मंडल के अंतर्गत आते हैं।

इस कमेटी में गौतबुद्धनगर जिले से तीन, सहारनपुर जिले से चार, मेरठ जिले से चार, संभल से दो व शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर अमरोहा और बुलंदशहर से एक-एक पदाधिकारी बनाया गया है। आपको बता दे कि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने यह कार्यकारिणी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी की सहमति से घोषित की है। इस क्षेत्रीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 9 मंत्री, 2 महामंत्री एवं एक मीडिया प्रभारी व एक सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इसमें कुछ लोगों को सदस्य भी बनाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कमेटी पहले ही घोषित की जा चुकी है। प्रदेश कमेटी की घोषणा के बाद अब सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी-अपनी क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। इसके बाद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। आपको बता दें कि भाजपा में संगठनात्मक दृष्टि से 6 मोर्चा व 44 प्रकोष्ठ हैं। इनमें किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुख्य हैं। अन्य प्रकोष्ठों में समाज कल्याण प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व एनजीओ प्रकोष्ठ आदि प्रमुख हैं।

Published on:
15 Sept 2018 08:12 pm