नोएडा

कैंसर से बचने के लिए इस फल का करें इस्तेमाल तो नहीं पड़ेगी कीमोथैरेपी की जरूरत

कैंसर जैसी 5 गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रामबाण है ये फल
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2019, 1:42 PM IST
benefits of frozen lemon for cancer sufferers
कैंसर से बचने के लिए इस फल का करें इंतजार तो नहीं पड़ेगी कीमोथैरेपी की जरूरत

नोएडा. यूं तो नींबू के गुणों से सभी लोग वाकिफ है। इसलिए अधिकतर लोग सेलिड या फ्रूट चाट में इसका इस्तेमाल करते हैं और वजन कम करने के लिए भी नींबू पानी का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको नींबू के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। चिकित्सकाें की मानें ताे नींबू कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों में बेहद असरकारक है, लेकिन इसके लिए आपको नींबू का इस्तेमाल भी कुछ अलग तरीके से करना होगा। इसके बाद यह कैंसर, अस्थमा और हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसको आखिर इस्तेमाल कैसे करना है तो इसके लिए ताजा नींबू को आप फ्रिज में कुछ दिनों के लिए रख दें। इस तरह आपका यह नींबू फ्रोजन लेमन (जमा हुआ नींबू) कहलाएगा। चिकित्सक कहते हैं कि फ्रोजन लेमन साधारण नींबू से ज्यादा गुणकारी होता है। इसके इस्तेमाल से कैंसर कोशिकाओं काफी हद तक समाप्त हो जाती हैं। कहते हैं कि यह नींबू कीमोथैरेपी से 10 हजार गुना असरकारक होता है। वहीं फ्रोजन लेमन अस्थमा पीड़ित रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह जलन और सूजन से पीड़ित रोगियों के लिए भी औषधि की तरह काम करता है।

चिकित्सकों के अनुसार, फ्रोजन नींबू किडनी व लीवर की सफाई के लिए भी फायदेमंद होता है। इस तरह यह शरीर के अंगों की आंतरिक सफाई करता है। वहीं फ्रोजन लेमन के इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके अलावा हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी यह बेहद लाभप्रद होता है। इसलिए फ्रोजन लेमन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसका इस्तेमाल खाद्य पदार्थों के साथ स्मूदी, चाय, केक और अन्य बेकिंग फूड के अलावा सूप में भी कर सकते हैं।

Updated on:
26 Jan 2019, 1:42 PM IST
Published on: