1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी के लिए कह दी ऐसी बात, चढ़ा सियासी पारा, देखें वीडियो-

रामपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी कांग्रेस के साथ प्रियंका गांधी पर बोला जुबानी हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Jan 2019, 9:11 AM IST

Priyanka Gandhi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी के लिए कह दी ऐसी बात, चढ़ा सियासी पारा

रामपुर. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब से गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है तभी से भाजपा उन पर करारे हमले कर रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की प्रॉपर्टी है। इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक पानदान की पार्टी है। पार्टी के शीर्ष नेता ऊंचे पदों पर बैठे होते हैं। जबकि उनकी पार्टी के बाकी लोग पानदान हाथ में लेकर खड़े रहते हैं। इनकी पार्टी में ही यह सब है, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं हैं। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी को चुनावी मेढक बताया।

यह भी पढ़ें- इस जिले में डीएम को भी लग रहा डर एसएसपी से मांगी सुरक्षा

बता दें कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी आज यानी शुक्रवार को अपनी कर्मभूमि रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक निजी काॅलेज में कौशल विकास केंद्र, महिला छात्रावास, एलएलबी संकाय का लोकार्पण करते हुए शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि देश की तरक्की तभी सम्भव है, जब आप अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लेकर आएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार शिक्षा पर जोर दे रही है। निजी संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सपा के दिग्गज नेता ने इस ऐतिहासिक काम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

पूरे प्रदेश में हर लोकसभा सीट पर हमारे यहां दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों की लंबी लाइन है। इससे यह बात साफ है कि भारतीय जनता पार्टी में लोगों में विश्वास बढ़ा है। इसलिए यह लोग भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहतें हैं। वहीं जब नक़वी से पूछा गया कि आप इस बार चुनाव मैदान में रामपुर से लड़ेंगे? इस पर नकवी ने चुप्पी साध ली।

मदरसों को लेकर वीएचपी नेत्री साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो-