1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: सपा के इस दिग्गज नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, जानिये क्यों-

पूर्व सपा प्रवक्ता ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर चलने वाली एक्वा लाइन के उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को दी बधाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jan 2019, 12:12 PM IST

noida

सपा के इस दिग्गज नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, जानिये क्यों-

नोएडा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर चलने वाली एक्वा लाइन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसके साथ ही सीएम योगी यहां कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे, लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने नोएडा में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि आज सीएम योगी जिस मेट्रो का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उसका उद्घाटन अखिलेश यादव पहले ही कर चुकें हैं।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन के साथ नहीं इस बड़ी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी रालोद!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगावाएं हैं। इन होर्डिंग्स में लिखा है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों को मेट्रो देने के लिए अखिलेश यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद और सीएम योगी आदित्यनाथ को सपा के कार्यों का फीता काटने के लिए बधाई। इस पर अनिल यादव ने कहा है कि लाखों लोगों को रोजाना नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए भारी जाम के कारण देरी होती है। इस मेट्रो के शुरू होने से न केवल जाम से निजात मिलेगी, बल्कि कम समय में ग्रेटर नोएडा भी पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- साधना सिंह के बाद अब इस बड़ी नेत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर की अभद्र टिप्पणी, जानिये क्या कहा-

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा अन्य योजनाएं जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने आ रहे हैं। वे सभी कार्य भी अखिलेश यादव के कार्यकाल में शुरू किए गए थे। अनिल यादव ने कहा कि पिछले दो साल में एक भी कार्य योगी सरकार नहीं कर पाई है, जिससे लगता है कि योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल अखिलेश यादव के कार्यों का फीता काटने या नाम बदलने में ही निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें- मदरसों को लेकर वीएचपी नेत्री साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो-