
मदरसों को लेकर वीएचपी नेत्री साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो-
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में हाल ही में मदरसों को लेकर वसीम रिजवी द्वारा दिए गए बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने वसीम रिजवी का बयान का समर्थन किया है और उसके साथ उन्होंने मदरसों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वसीम रिजवी तो आज कह रहे हैं। हमने तो इस बात को 10 साल पहले कहा था कि हिंदुस्तान के अंदर और उत्तर प्रदेश के अंदर जितने भी मदरसे चल रहे हैं। वहां आईएसआईएस के एजेंट तैयार किए जा रहे हैं। इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए अगर मस्जिद और मदरसों की तलाशी ली जाए तो इनमें निश्चित रूप से देश विरोधी गतिविधियां में सम्मिलित लोग मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को कहीं ना कहीं से ऐसा इनपुट मिला होगा। मुझे भी पता चला था पश्चिम उत्तर प्रदेश में इनका एक बहुत बड़ा नेटवर्क था और वो नेटवर्क वर्क आईएसआई का पूरा जाल बिछा हुआ है। मदरसों में छोटे-छोटे बच्चों को देश की शिक्षा नई इंजीनियर डॉक्टर बनाने की शिक्षा नहीं, बल्कि उन्हें देश के खिलाफ तैयार किया जाता है। मैं वसीम रिजवी का समर्थन करती हूं। इस पर निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए और उसकी तहकीकात करके इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
वहीं बाबा रामदेव द्वारा दो बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बाबा तो इस बात को आज उठा रहे हैं। हमने 10 साल पहले यह मांग उठाई थी। उस समय सब लोग कह रहे थे कि साध्वी जी क्या चिल्ला रही हैं। हमने कहा था कि हिंदू के घर में जनसंख्या कम होती जा रही है। जनसंख्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए और आज मैं मीडिया के माध्यम से कहती हूं मंदिर बने या ना बने इस हिंदुस्तान के अंदर है जरूरी कानून बनना चाहिए। मोदी जी यह कर सकते हैं। हिंदुस्तान में गरीबी बेरोजगारी बढ़ रही है उस गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी को रोकने के लिए हिंदुस्तान में कानून बनना चाहिए। चाहे एक बच्चे का बनाएं या 2 बच्चों का बनाएं। वहीं जो दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करे उसकी सारी सरकारी सुविधाएं छीन लेनी चाहिए।
Published on:
24 Jan 2019, 6:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.