4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विहिप की फायरब्रांड ने़त्री ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, जानिये क्यों-

विश्व हिंदू परिषद की नेत्री ने राहुल आैर सोनिया गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रियंका गांधी की तारीफ में बांधे पुल

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi

विहिप की फायरब्रांड ने़त्री ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, जानिये क्यों-

मुजफ्फरनगर. हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने मुजफ्फरनगर में एक बार फिर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी आैर राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर भी कटाक्ष किया है। हालांकि उन्होंने प्रियंका गांधी की तारीफों में पुल भी बांधे हैं। उन्होनें कहा है कि महिला होने के नाते मैं प्रियंका गांधी का सम्मान करती हूं। वे बहुत अच्छी महिला हैं। वहीं उन्होंने प्रियंका के पिता और पति को चोर बताकर एक और नया विवाद खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- धर्मगुरु का बड़ा एेलानः गणतंत्र दिवस पर मुसलमान नहीं लगाएंगे वंदे मातरम् आैर भारत माता की जय के नारे

वहीं प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका बहुत अच्छी महिला हैं मैं उनका सम्मान करती हूं और हर भारतवासी को महिला का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनार्इ गई प्रियंका को आखिर क्यों आना पड़ा। इसके पीछे क्या रहस्य है, यह पूरा देश जानता है। क्योंकि मां-बेटे दोनों जमानत पर हैं और मां-बेटे कभी भी अंदर जा सकते हैं तो कांग्रेस को संभालने के लिए कोई तो चाहिए। इसलिए प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी अच्छी हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं, लेकिन दुर्भाग्य है उस बेचारी का कि उसका पिता भी चोर था आैर पति भी चोर है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा का कार्यकर्ता वोट बैंक है और वह कहीं नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी के सामने खड़ी हुर्इ मुश्किल, कार्यक्रम के दौरान विरोध करेंगे हजारों लोग

वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। सरकार से हमने निवेदन किया है कि सरकार ने कहा कि कोर्ट उसका फैसला दे, लेकिन समस्या यह है कि उसमें कांग्रेस का रोना है। यह पूरा देश जानता है एकतरफ राम मंदिर की सुनवाई होती है तो कांग्रेसी बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े हो जाते हैं। ईवीएम को लेकर जो पूरे देश में बवाल मचा रहे हैं वे लोग बूथों को लूटने का काम करते हैं। ईवीएम पर सवाल खड़ा करना चुनाव आयोग में काम करने वाले लाखों लोगों की र्इमानदारी पर शक करने जैसा है। सैयद सुजा जो विदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हिंदुस्तान पर उंगली उठाता है और कपिल सिब्बल उस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहते हैं। यह सारा षडयंत्र कांग्रेस का है।

यह भी पढ़ें- जैन मुनि-युवती वीडियो प्रकरण: नयन सागर को मिली जैन समाज के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सजा

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग