नोएडा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने समंदर किनारे शॉर्ट्स में दिखाई अपनी अदाएं

गोवा बीच पर नीले पानी के साथ अठखेलियां करती अक्षरा सिंह की तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और इन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

2 min read
Dec 03, 2021

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमश एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने गोवा की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि अक्षरा वेकेशन को इंजॉय कर रही हैं। अक्षरा ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं जिसमें वो बेहद आकर्षक लग रही हैं। जिसमें वो समुद्र के किनारे चिल करते नजर आ रही हैं।

नीले पानी के साथ अठखेलियां करती दिखीं अक्षरा सिंह

गोवा बीच पर नीले पानी के साथ अठखेलियां करती अक्षरा सिंह की तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और इन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा 'एक लहर..एक दिन...सब कुछ दूर कर देती हैं।’ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं।

बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। इस रियलटी शो में अक्षरा ने काफी अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन वो ज्यादा दिन नहीं चल सकी।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं अक्षरा

बताते चलें कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।

Published on:
03 Dec 2021 11:14 am
Also Read
View All

अगली खबर