बता दें कि छठ महापर्व के दिन लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने पशु तस्करों से मुठभेड़ के बाद सात अभियुक्तों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई थी और अपना बचाव करते हुए पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें सातों अभियुक्तों को गोली लगी।