कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि जिस तरह यूपी में कानून का राज समाप्त हो गया है, यूपी जंगलराज में तब्दील हो गया है, आज यूपी अपराध का पर्याय बन गया है। खाद महंगी, डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा.. दस हजार करोड़ गन्ने का बकाया है। हमारा अन्नदाता आज दुखी है। आज महिलाएं रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली कर रही हैं। किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हो गई। इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। किसानों को छला गया है।