8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने किया छात्र से कुकर्म, गिरफ्तार

जनपद हाथरस के सादाबाद के रहने वाले एक 18 वर्षीय छात्र ने करीब 16 दिन पूर्व बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में मथुरा की नामी-गिरामी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया था। छात्र ने अपने ही एचओडी पर पढ़ाई के बहाने अपने आवास पर बुलाकर जबरन कुकर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:04 PM IST

mathura_news.jpeg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नामी गिरामी यूनिवर्सिटी में छात्र से कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी यूनिवर्सिटी का एचओडी ही निकला। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : गो तस्कर एनकाउंटर: CO की जांच रिपोर्ट में कटघरे में तत्कालीन लोनी इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी

जानकारी के मुताबिक, रिपोर्टिंग चौकी जैत के समीप स्थित एक नामी गिरामी यूनिवर्सिटी में छात्र ने अपने ही एचओडी पर पढ़ाई के बहाने अपने आवास पर बुलाकर जबरन कुकर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने अपने साथ घटित घटना से साथी छात्रों व परिजनों को अवगत कराया तो उन्होंने हॉस्टल परिसर में बीती रात हंगामा कर दिया।

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्र के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में हुई यह घटना लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद से पीड़ित बच्चे के मन में दहशत बनी हुई है।

दरअसल, जनपद हाथरस के सादाबाद के रहने वाले एक 18 वर्षीय छात्र ने करीब 16 दिन पूर्व बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में मथुरा की नामी-गिरामी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया था। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर की शाम लगभग 6:00 बजे एचओडी अभितांशु पटनायक ने छात्र को अपने आवास पर डाउट क्लियर करने के बहाने बुला लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी द्वारा उसे फेल करने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें : Weather Update: पश्चिमी UP और NCR में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबादी ने बढ़ाई ठंड