नोएडा

शिल्पी राज और समर सिंह के नए सांग ‘बाबु एक iphone दिला दो’ ने इंटरनेट पर लगाई आग

गाने में भोजपुरी फिल्मों के देसी स्टार समर सिंह और सनाया दुबई की खूबसूरत लोकेशन का मजा ले रहे होते हैं तभी समर, सनाया की तस्वीर लेने के लिए फ़ोन से कुछ तस्वीरें क्लिक करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 1:07 PM IST
i_phone.jpg

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज की दम पर सभी को हिला देने वाले भोजपुरिया देसी स्टार समर सिंह का नया 'बाबु एक iphone दिला दो' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जा चुका है। इसमें समर सिंह का साथ दिया हैं ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज ने। गाने में समर सिंह के कदम से कदम अभिनेत्री सनाया शीघनिया ने मिलाया है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का दुबई स्पेशल सीरीज से है। समर सिंह ने अभी तक सैकड़ों सुपरहिट गाना गा चुके हैं। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों के बीच उनकी एक अपनी अलग पहचान है।

गाने में समर और सनाया दुबई की खूबसूरत लोकेशन का मजा ले रहे होते हैं तभी समर, सनाया की तस्वीर लेने के लिए फ़ोन से कुछ तस्वीरें क्लिक करते हैं। एंगल बदल बदल कर लेकिन सनाया को उस फ़ोन से ली गई तस्वीरे पसंद नहीं आती हैं और पास से एक लड़की आके सनाया को अपना iphone दिखती है, जिसे देख समर की प्रेमिका भी उनसे iphone दिलाने की ज़िद करती है। बस इस बार यही नोकझोंक लेकर आये हैं समर सिंह।

'बाबु एक iphone दिला दो' को लेखक प्रकाश बारूद,सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज, म्यूजिक रोशन सिंह, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल, एडिट मीत जी ने किया है।

Published on: