नोएडा

‘शव सड़ रहा है, ले जाओ’, पुलिस का नोटिस देख भड़के माता-पिता, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बिना डेड बॉडी लेने से साफ इनकार

Twisha Sharma's Death: भोपाल में शादी के महज 5 महीने बाद संदिग्ध हालात में दम तोड़ने वाली 33 वर्षीय त्विशा शर्मा का शव एम्स AIIMS की मोर्चरी में सड़ रहा है। इंसाफ की मांग पर अड़े माता-पिता दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए बिना शव लेने से इनकार कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने शव ले जाने के लिए नोटिस जारी किया है।
2 min read
May 20, 2026
Controversy Erupts Over Twisha Sharma Funeral Rites
Controversy Erupts Over Twisha Sharma Funeral Rites

AIIMS Bhopal Mortuary: एक होनहार लड़की जो कभी मिस पुणे रही और फिर कॉर्पोरेट जगत का बड़ा सितारा बनी, उसकी शादी के सिर्फ 5 महीने बाद दर्दनाक मौत हो गई। भोपाल की इस हाई-प्रोफाइल संदिग्ध खुदकुशी या हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका त्विशा शर्मा का शव पिछले कई दिनों से भोपाल एम्स के शवगृह में रखा है। पुलिस का कहना है कि शव खराब हो रहा है, इसलिए परिवार उसे ले जाए। वहीं, परिवार का आरोप है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है, इसलिए जब तक दोबारा पोस्टमॉर्टम नहीं होता, वे शव नहीं उठाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

बीते 12 मई की रात को 33 साल की त्विशा शर्मा का शव उनके ससुराल की छत पर फंदे से लटका मिला था। त्विशा के पिता नवनिधि शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। त्विशा और उनकी मां के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत से भी यह साफ हुआ है कि वह इस शादी से बहुत परेशान थीं और खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं। फिलहाल, पुलिस ने त्विशा के वकील पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है, जो फरार है।

एम्स में शव सुरक्षित रखने की सुविधा नहीं

पुलिस ने त्विशा के परिवार को पत्र लिखकर शव ले जाने को कहा है। पुलिस का कहना है कि एम्स भोपाल की मोर्चरी में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि शव को सड़ने से बचाने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत है, जो वहां उपलब्ध नहीं है। लंबे समय से रखे होने के कारण शव खराब होने लगा है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि उन्हें दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।

त्विशा शर्मा जो कभी मिस पुणे रही और फिर कॉर्पोरेट जगत का बड़ा सितारा भी बनी

जांच पर उठे सवाल: चोट के निशान और गायब बेल्ट

शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और उलझा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक त्विशा के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। गले पर फांसी के दो निशान हैं, जो मामले को संदिग्ध बनाते हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि जांच अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम के समय डॉक्टरों के सामने वह नायलॉन की बेल्ट पेश ही नहीं की, जिससे फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है। इस वजह से डॉक्टर गले के निशान और बेल्ट का वैज्ञानिक मिलान नहीं कर पाए।

निष्पक्ष जांच के बाद ही होगा अंतिम संस्कार

त्विशा के पिता का कहना है कि पुलिस की थ्योरी और मेडिकल रिपोर्ट में जमीन-आसमान का अंतर है। सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते वे किसी देश के बड़े राष्ट्रीय संस्थान से स्वतंत्र मेडिकल जांच दुबारा पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही वे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और शांति के साथ करेंगे।

Updated on:
20 May 2026 01:19 pm
Published on:
20 May 2026 01:19 pm