नोएडा

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, देने होंगे ये कागजात

PM Kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान योजना के पहले से लाभ उठाते आ रहे हैं तो अब आपको राशन कार्ड का नंबर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 12:10 PM IST
kisan.jpg

PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए नियम में बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) में होने वाले नए रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं राशन कार्ड को पोर्टल पर अपलोड भी करना होगा।

अब क्या करना होगा ये काम

अगर आप पीएम किसान योजना के पहले से लाभ उठाते आ रहे हैं तो अब आपको राशन कार्ड का नंबर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आपको अपने राशनकार्ड की सॉफ्ट कॉपी को पोर्टल पर अपलोड भी करना पड़ेगा। इसके अलावा अगर आप इस योजना में नए रजिस्ट्रेशन कराना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर को डालना होगा, फिर राशन कार्ड की सॉफ्ट कापी को अपलोड़ कर आने की औपचारिकताओं को पूरी कर सकेंगे।

दिसंबर में आने वाला है पैसा

अगर आप पीएम किसान योजना की अगली यानी दसवीं किस्त के इंतजार में हैं तो आपको बता दें कि 15 दिसंबर को आपके खाते में 2000 रुपए आ जाएंगे।

कुछ किसानों के खाते में आएंगे चार हजार रुपये

वहीं, कुछ ऐसी किसान भी हैं जिन्हें किन्हीं कारणों से 9वीं किस्त नहीं मिल पाया है तो अगली किस्त में उन्हें दो किस्तों का पैसा एक साख खाते में आएगा। यानी 15 दिसंबर को उन किसानों के खाते में 4000 हुजार रुपए आएंगे। इस सुविधा लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से पहले हुआ होगा।

Published on: