नोएडा

सपा से गठबंधन तोड़ते ही चारों खाने चित हुई मायावती की पार्टी बसपा, जानिए कितने वोट मिले

रामपुर में बसपा प्रत्याशी जुबैर मसूद खान की जमानत जब्त गंगोह में भी बसपा प्रत्याशी चौधरी इरशाद चौथे स्थान पर रहे रामपुर में कांग्रेस के अरशद अली खान बसपा से ज्यादा वोट मले
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 7:16 PM IST
382736-mayawati.jpg
Mayawati

नोएडा. गठबंधन तोड़ने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा-बसपा गठबंघन के बाद 0 से 10 सीट पर पहुंची बसपा उपचुनाव में गंगोह और रामपुर दोनों ही सीट पर चौथे नम्बर की पार्टी बन गई है। रामपुर में बसपा प्रत्याशी जुबैर मसूद खान की जमानत जब्त हो गई। वहीं, गंगोह में भी बसपा प्रत्याशी चौधरी इरशाद चौथे स्थान पर रहे। रामपुर में कांग्रेस के अरशद अली खान 4159 वोटों के साथ तीसरे स्थान और बसपा के जुबैर मसूद खान 3435 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

वहीं, गंगोह में कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद 62875 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बसपा प्रत्याशी इरशाद चौधरी 32269 वोट के साथ यहां भी चौथे स्थान पर रहे। गंगोह सीट पर आए रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी और इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन, रुझान के आखिरी राउंड में भाजप प्रत्याशी कीरत ने बढ़त बनाकर जीत दर्ज कर ली, जिससे नोमान मसूद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव आयोग को बंद कर देना चाहिए और चुनाव भाजपा के हाथ में दे देना चाहिए। इसके बाद वह काउंटिंग छोड़ कर वहां से चले गए। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता इमरान मसूद के आवास पर जुटे और काली पट्टी बांधकर पीएम मोदी और सीएम योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए और सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।

प्रियंका गांधी ने भी लगाए धांधली के आरोप
गंगोह सीट पर मतगणना में गड़बड़ी का मामला कफी गरमा गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच करने कराने की मांग की है। उन्होंने आगे लिखा 'भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकाल दिया और उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। डीएम को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश दिए जा रहे थे। यह सरासर लोकतंत्र का अपमान है।'

Published on: