3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा बल के जवानों व उनके परिवार के लोगों को समर्पित होप अस्पताल हुआ शुरू

सुरक्षा बल के जवानों व उनके परिवार के सदस्यों ने नहीं ली जाएगी फीस भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने किया उद्घाटन दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी थे मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Oct 2019, 8:32 PM IST

trivedi.png

ग्रेटर नोएडा. डेल्टा टू स्थित होप हॉस्पिटल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जेवर के विधायक धीरेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित रहे। सिसोदिया ने अस्पताल के संचालकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में खुलेआम हुई दुकानदारों के बीच भिड़ंत, चार लोग हुए लहूलुहान

होप अस्पताल के उद्घाटन के बाद अपने उद्बोधन में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह अस्पताल लोगों के जीवन को सुधारने और उनके जीवन में नई आशा का संचार करने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालकों ने यह निर्णय लिया है कि अस्पताल में सुरक्षाबल के जवानों उनके परिवार के लोगों से परामर्श शुल्क (free consultation for security forces and family) नहीं लेगा। यह निर्णय और उद्देश्य निश्चित रूप से हमारी उनके सेवा और समर्पण के प्रति भावना का प्रकटीकरण है। देश की सेवा करते समय जब आप बहुत कुछ खोते हैं। उसे कितना भी धन और सम्मान दे, उसे दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता। सुरक्षाबल के जवान जिस प्रकार अपने प्राणों को जोखिम में डालकर समाज के लिए, देश की सुरक्षा के लिए खड़े होते हैं, इसे निश्चित रूप से व्यवसाय नहीं माना जा सकता। इसे सेवा और समर्पण ही कहा जाएगा। यदि अस्पतालों के संचालकों ने यह निर्णय लिया है तो यह उन जवानों और उनकी सेवा के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।

यह भी पढ़ें: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया पस्त, हालत देखकर कांप जाएगी रूह

सुधांशु त्रिवेदी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का जिक्र करते हुए कहा कि कभी प्लास्टिक को विकास का प्रतीक माना जाता था, आज यह हमारे विनाश का कारण बन रहा है इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों से अपील करनी पड़ी है कि, वे महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संकल्प ले कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते हैं। होप अस्पताल के संचालक विनय उपाध्याय ने कहा कि होप अस्पताल एक उम्मीद है... यह यह उम्मीद है आपकी हमारे प्रति है... हम चाहते हैं हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे और आपका प्यार और सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में कैंसर एक समस्या के रूप में मौजूद है और प्रदूषण की वजह से की परेशानी बढ़ती जा रही है इसके लिए होप हॉस्पिटल में अर्ली डायग्नोसिस के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कैंसर का पहले ही पता चल जाएऔर उसका पूर्ण रूप से निवारण किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश