
देवबंद. दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट होई। इस भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे स्थित मंगलौर पुलिस चौकी के निकट यामीन के पुत्र और अखलाक के पुत्रों की टायर पंक्चर की दुकानें हैं। दोपहर को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में एक दूसरें के साथ कहासुनी हो गई।
इसी कहासुनी में दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक दूसरें के सामने आ गए, जिसमें एक पक्ष से अखलाक और उसके पुत्र जुनेद और जुबैर व दूसरें पक्ष से जब्बार में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरें पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया, जिसमें जब्बार (30) और अखलाक (56) गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हालांकि, मारपीट में जुनैद (18) और जुबैर (20) भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जब्बार और अखलाक को हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अभी किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Oct 2019, 8:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.