3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया पस्त, हालत देखकर कांप जाएगी रूह

मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती गाजियाबाद के विजयनगर इलाके हुई मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Oct 2019, 7:31 PM IST

encounter.png

गाजियाबाद. एक तरफ बदमाश लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस भी बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में थाना विजय नगर इलाके में पुलिस ने उस वक्त दिनदहाड़े मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जब दोनों बदमाश विजयनगर इलाके से ही लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। जैसे ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इसकी सूचना आनन-फानन में 100 नंबर पर पुलिस को दी गई । पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा । इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली एक सिपाही को भी जा लगी, जिसके बाद दोनों बदमाश और सिपाही को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: इस बीमारी के शिकार होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा को मिली छुट्‌टी

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गाज़ियाबाद पुलिस को कंट्रोल रूम से विजय नगर थाना क्षेत्र में लूट की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सजवान नगर की तरफ जाने वाले रोड पर लूट करके भाग रहे अपाचे बाईक सवार दो बदमाशों देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और वहीं, गिर पड़े। वहीं, एक सिपाही विशाल राठी भी बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी, जानिए क्या है आजका भाव

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम रिजवान व सोनू उर्फ मुर्सलीन बताया है, ये दोनों ही साहिबाबाद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों व घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचा, कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक और लूटे गए 10 हजार रुपये व 1 मोबाईल फ़ोन बरामद किया। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों पर 10-10 हज़ार का ईनाम भी घोषित था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस को इनकी पिछले काफी समय से तलाश थी और हर बार यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे लेकिन इस बार विजय नगर पुलिस द्वारा धर दबोचा गया है।