3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बीमारी के शिकार होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा को मिली छुट्‌टी

पति को देखने अस्पताल पहुंची थी प्रियंका गांधी एक रात और एक दिन इलाज के बाद मिली छुट्‌टी सोमवार रात को 8 बजे अस्पताल पहुंचे थे रॉबर्ट वाड्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Oct 2019, 7:10 PM IST

Robert Vadra

नोएडा. प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को सोमवार शाम को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको बैक पेन की शिकायत थी। वह सोमवार शाम करीब 5-30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनको एडमिट कर लिया गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनको अस्पताल देखने पहुंचीं थीं। राबर्ट वाड्रा को अस्पताल के फस्र्ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की तबीयत को लेकर डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार दोपहर को मेडिकल बुलेटिन जारी किया। तब तबीयत में सुधार बताई गई थी, इसके बाद शाम को छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि राबर्ट वाड्रा की तबीयत पहले से बेहतर है। जल्द ही उनको हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनको मंगलवार शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज करने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस मामले में अस्पताल के सीनियर मेडिकल सर्जन डॉ. पुनीत दिलवाड़ी का कहना है कि राबर्ट वाड्रा को एक्यूट बैक पेन के साथ बाएं पैर में दर्द था। उनको कुछ बाएं घुटने में भी समस्या थी। जांच में पता चला कि उनको बैक की प्रॉब्लम है। उनका एमआरआई स्कैन किया गया, जिसमें उनकी समस्या का पता चला।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी, जानिए क्या है आजका भाव

सुबह दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी
डॉक्टर ने कहा कि राबर्ट वाड्रा को 21 अक्टूबर (सोमवार) सुबह करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ. सुनील द्विवेदी के सुपरविजन में हुआ है। उनको पीठ से लेकर पैर तक दर्द था। उनको न्यूरो सर्जन ने भी देखा था। राबर्ट वाड्रा को फस्र्ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि राबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोमवार रात करीब 8 बजे अस्पताल पहुंची थी। राम भर वह अस्पताल में रहीं। उन्होंने डॉक्टरों से उनके बारे में जानकारी भी ली थी। प्रियंका गांधरी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे। वहीं, इसकी जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रियंका गांधी अस्पताल से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: विवादित दिन्दूवादी नेता कमलेश की हत्या पर संघ के इस मुख्य घटक ने भी योगी सरकार को लताड़ा

सेहत में सुधार के बाद दिल्ली हुए रवाना
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार रात करीब 8 बजे नोएडा के सेक्टर-11 स्थित एक हॉस्पिट में अचानक पहुंचीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रातभर अस्पताल में रहीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से रॉबर्ट वाड्रा का हालचाल पूछा। उनके साथ एसपीजी कमांडो भी अस्पताल पहुंचे थे। जब तक प्रियंका गांधी अस्पताल में रहीं, तब तक आम लोगों की आवाजाही बंद रही। इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। सुबह वह यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इसके बाद यह भी चर्चा थी कि राहुल गांधी भी अस्पताल आ सकते हैं। इस बीच राबर्ट वाड्रा की सेहत में सुधार के बाद उन्हें मंगलवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।