बुलंदशहर में IAS Abhay Singh के आवास पर CBI ने मारा छापा मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं 2007 बैच के IAS Abhay Singh Abhay Singh की पहली शादी आईएएस किंजल सिंह से हुई थी
प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं अभय सिंह
2007 बैच के अधिकारी अभय सिंह (Abhay Singh) मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। बुधवार को उनके यहां पड़े सीबीआई के छापे के तार अवैध खनन मामले से जोड़े जा रहे हैं। अभय सिंह पर फतेहपुर में डीएम रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर खनन पट्टे बांटने का आरोप है। वह सपा सरकार में फतेहपुर में डीएम थे। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फरवरी में उनका ट्रांसफर बुलंदशहर किया गया था। बुलंदशहर में उन्होंने डीएम अनुज झा के ट्रांसफर के बाद जिले की कमान संभाली थी।
2008 बैच की आईएएस हैं किंजल सिंह
IAS Abhay Singh की पहली शादी आईएएस किंजल सिंह से हुई थी। 2008 बैच की किंजल सिंह की गिनती भी तेजतर्रार आईएएस में होती है। किंजल सिंह लखीमपुर खीरी व फैजाबाद की डीएम रह चुकी हैं। बाद में दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद किंजल सिंह ने आईएएस अनिल सागर से दूसरी शादी की थी। जबकि अभय सिंह ने इसी साल 2019 में माधवी सिंह से दूसरी शादी की। अभय और माधवी के रिशेप्सन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े राजनीतिज्ञों ने शिरकत की थी।
यह भी पढ़ें: इन IAS पति-पत्नी का विवादों से है गहरा नाता
होमगार्डों की पिटाई का लगा था आरोप
वर्ष 2017 में अभय सिंह पर बहराइच में चार होमगार्डों व प्लाटन कमांडर को पीटने का आरोप लगा था। उस समय वह वहां पर डीएम के पद पर तैनात थे। इसको लेकर अभय सिंह के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई थी।
डॉक्टरों ने खोला था माेर्चा
फरवरी 2019 में बुलंदशहर में तैनाती के अगले दिन ही अभय सिंह ने अस्पतालों व तहसील का निरीक्षण किया था। उनके सख्त रुख को देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी हौरान रह गए थे। 4 जुलाई 2019 को अभय सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान डीएम ने सीएमएस को सबके सामने फटकारा था। उन्होंने कहा था, फोकट आदमी बेहया की तरह काम करते हो। तुमको मैं सिखाता हूं कि नौकरी कैसे की जाती है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी।