30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन IAS पति-पत्नी का विवादों से है गहरा नाता

सिर्फ अभय ही नहीं किंजल का भी विवादों से पुराना नाता रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 22 Dec 2016, 1:29 PM IST

kinjal singh abhay singh

kinjal singh abhay singh

लखनऊ. बहराइच के जिलाधिकारी अभय सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। डीएम पर आरोप है कि उन्होंने अपने आवास पर तैनात प्लाटून कमांडर और चार होमगार्डों को पीटा है। डीएम अभय के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

क्यों की पिटाई
जानकारी के मुताबिक डीएम आवास के पीछे के हिस्से में चंदन के पेड़ लगे हुए हैं। 19 दिसंबर रात को यहां से दो चंदन के पेड़ चोरी से काट लिए गए। होमगार्डों का आरोप है कि जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में डीएम अभय ने पेड़ चोरी होने में मिलीभगत का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की। यही नहीं बीच-बचाव कर रहे कुछ कर्मचारियों को उन्होंने सस्पेंड कराने की धमकी भी दी।

गौरतलब है कि डीएम अभय सिंह का विवादों से पुराना नाताा रहा है। सूत्र बताते हैं कि उनकी अपनों से भी नहीं बनती है। उनकी पत्नी किंजल सिंह हैं। वह भी आईएएस हैं। और लखीमपुर खीरी व फैजाबाद की डीएम रही हैं। लखीमपुर में डीएम रहने के दौरान किंजल का कार्यकाल काफी विवादों में रहा। उन पर वन अधिकारियों के साथ झगड़े का आरोप लगा था। यह मामला सीएम कार्यालय तक पहुंचा था।