scriptVideo: डीएम अभय सिंह ने भी बी. चंद्रकला की तरह किया काम, घर पर पड़ा सीबीआई का छापा | CBI Raid On Bulandshahr DM Abhay Kumar SIngh Similar To B Chandrakala | Patrika News

Video: डीएम अभय सिंह ने भी बी. चंद्रकला की तरह किया काम, घर पर पड़ा सीबीआई का छापा

locationबुलंदशहरPublished: Jul 10, 2019 12:56:06 pm

Submitted by:

sharad asthana

बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह के घर पर मारा सीबीआई ने छापा
पूर्व डीएम बी. चंद्रकला के आवास पर साल के शुरू में पड़ा था छापा
तेजतर्रार आईएएस में होती है अभय सिंह की गिनती

DM Abhay Singh

Video: डीएम अभय सिंह ने भी बी. चंद्रकला की तरह किया काम, घर पर पड़ा सीबीआई का छापा

बुलंदशहर। एक बार फिर बुलंदशहर चर्चा में आ गया। बुधवार सुबह बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) के घर पर सीबीआई ने छापा मारा। मामला अवैध खनन को लेकर है। इससे पहले बुलंदशहर की डीएम रह चुकी बी. चंद्रकला (B. Chandrakala) के आवास पर भी सीबीआई ने इस साल के शुरू में छापा मारा था।
ये हैं आरोप

बुधवार सुबह सीबीआई ने तेजतर्रार IAS और बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह (DM Abhay Kumar Singh) के आवास पर छापा मारा। आरोप है क‍ि फतेहपुर में डीएम रहते हुए उन्‍होंने नियमों को ताक पर रखकर खनन पट्टे बांटे थे। साथ ही उनके तार अवैध खनन मामले से भी जोड़े जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फरवरी में बुलंदशहर आए अभय सिंह की गिनती तेजतर्रार आईएएस में होती है। आईएएस अनुज झा के तबादले के बाद बुलंदशहर पहुंचे अभय सिंह ने चार्ज लेने के दूसरे दिन ही अपने तेवर दिखा दिए थे। अगले दिन ही वह अस्‍पतालों और तहसील का निरीक्षण करने निकल पड़े थे। इस दौरान उन्‍होंने अधकिारियों को जमकर फटकार लगाई थी।
यह भी पढ़ें

Video: रात में निरीक्षण पर निकले डीएम अभय सिंह, सुबह पड़ गया सीबीआई का छापा

जिला अस्‍पताल में किया था औचक निरीक्षण

उन्‍होंने 4 जुलाई को जिला अस्‍पताल में औचक निरीक्षण किया था। वहां खामियां मिलने पर डीएम ने सीएमएस रामवीर सिंह को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। उन्‍होंने सीमएएस को सबके सामने बुरी तरह फटकार लगाई थी। इसके बाद जनपद के डॉक्‍टरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सीएमएस से अभद्र व्‍यवहार का आरोप लगाते हुए डॉक्‍टरों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी शिकायत की थी। 9 जुलाई की रात को भी वह शहर में चल रहे सीवर कार्यों के निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान रास्तों की बदहाल दुर्दशा पर उन्‍होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।
यह भी पढ़ें

बी चंद्रकला के बाद डीएम अभय सिंह के घर सीबीआई का छापा, नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई

b. chandrakala
बी. चंद्रकला का वीडियो हुआ था वायरल

बी. चंद्रकला भी बुलंदशहर की डीएम रह चुकी हैं। उनकी छवि भी लेडी सिंघम या डीएम दीदी की थी। बुलंदशहर में सड़क निर्माण में घटिया टाइल्‍स लगाने के मामले में उन्‍होंने भी जेई व ठेकेदारों को सबके सामने फटकार लगाई थी। उसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद 2008 बैच की यूपी कैडर की IAS बी. चंद्रकला उसके बाद जनता की चहेती बन गई। उनके सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलोअर बने। 2019 की शुरुआत में लखनऊ स्थित उनके आवास पर सीबीआई ने छापा मारा था। हमीरपुर में हुए खनन घोटाले के तार बी. चंद्रकला से जोड़े गए थे। हालांकि, पूर्व डीएम बी. चंद्रकला अभय सिंह के मुकाबले सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

ट्रेंडिंग वीडियो