30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: रात में निरीक्षण पर निकले डीएम अभय सिंह, सुबह पड़ गया सीबीआई का छापा

मंगलवार रात को बुलंदशहर में सीवर लाइन के कार्यों का जायजा लेने निकले थे डीएम अभय सिंह खनन घोटाले मामले को लेकर सीबीआई ने डीएम के आवास पर मारा छापा अभय सिंह पर फतेहपुर में डीएम रहते खनन पट्टों की बंदरबांट का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Jul 2019, 11:05 AM IST

Bulandshahar

Video: रात में निरीक्षण पर निकले डीएम अभय सिंह, सुबह पड़ गया सीबीआई का छापा

बुलंदशहर। डीएम अभय सिंह मंगलवार रात को शहर में करोड़ों रुपये के बजट से किए जा रहे सीवर लाइन के कार्यों का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान उन्होंने धीमी गति से किए जा रहे कार्य में अनियमितता बरते जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं, बुधवार सुबह उनके घर पर सीबीआई का छापा पड़ गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई खनन घोटाले मामले को लेकर की गई है। अभय सिंह पर फतेहपुर में डीएम रहते खनन पट्टों की बंदरबांट का आरोप है।

यह भी पढ़ें: CBI Investigation: सहारनपुर में पूर्व बसपा एमएलसी और करीबियाें के घर छापेमारी, मचा हड़कंप

सीवर लाइन कार्यों का लिया जायजा

इससे पहले मंगलवार रात को डीएम अभय सिंह ने शहर में सीवर लाइन के कार्यों का जायजा लिया। जनपद में लंबे समय से करीब 350 करोड़ से भी ज्यादा बजट से सीवर लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से नगर के लगभग प्रत्येक मार्ग पर खुदाई का कार्य चल रहा है। इससे आमजन का सड़कों से निकलना भी मुसीबत का सबब बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:Container से 30 करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद, इस देश में भेजने की थी तैयारी

कार्यशैली से दिखे नाराज

औचक निरीक्षण में हालांकि उन्हें काम होता जरूर मिला लेकिन कार्यशैली से वह नाराज दिखे। उस समय डीएम अभय सिंह ने कहा कि रफ्तार जरूरत से ज्यादा धीमी है। कर्मचारियों और मजदूर भी कार्य के मुताबिक कम थे। उन्होंने मेनहोल से लेकर रास्तों की बदहाल दुर्दशा पर कड़ी फटकार लगाते हुए सब कुछ ठीक करने की हिदायत दी। सुरक्षा के मानकों से लेकर गुणवत्ता पर भी डीएम कुछ नाराज दिखे। इस मौके पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को स्पस्टीकरण मांगने के लिए भी कहा। डीएम ने अपनी प्रतापगढ़ी भाषा में जमकर जिम्मेदार अफसरों को फटकार भी लगाई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर