31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Container से 30 करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद, इस देश में भेजने की थी तैयारी

खबर की मुख्य बातें- -निजी यार्ड में रखे एक कंटेनर (container depot) से भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी (chandan ki lakdi) बरामद -जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये (30 crore rupee) आंकी जा रही है -कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jul 2019, 4:18 PM IST

pic

Container से 30 करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद, इस देश भेजने की थी तैयारी

ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित कंटेनर डिपो (container depot) के निजी यार्ड में रखे एक कंटेनर से भारी मात्रा में चंदन (chandan ki lakdi) की लकड़ी बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दरअसल, जानकारी के मुताबिक सोमवार को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर कंटेनर डिपो के अंदर निजी यार्ड में रखे एक कंटेनर (container) को खुलवाया।

यह भी पढ़ें : Eros Sampoornam Society के निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

इसके कागजात नहीं थे। इस कंटेनर के अंदर से भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी (sandalwood) बरामद हुईं। जब इनका वजन कराया गया तो यह करीब 25 टन थीं। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी का यह कंटेनर है, उस कंपनी के तीन कंटेनर पिछले सप्ताह ही दुबई व मलयेशिया भेजे जा चुके हैं।

जिसके बाद अब अधिकारियों द्वारा उन कंटेनरों की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं कंटेनर में चंदन की लकड़ी बरामद होने के मामले में कस्टम विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि यार्ड में ही मौजूद कुछ लोगों ने भारी मात्रा में चंदन की लड़की बरामद होने की सूचना तेजी से फैला दी।

यह भी पढ़ें : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्‍ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की यह मांग

इसके साथ ही किसी ने इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बाबत एक कस्टम अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर जानकारी दी कि कंटेनर से कुछ लकड़ी बरामद होने की सूचना तो मिली है। फिलहाल इस मामले में विभागीय जांच की जा रही है। कंटेनर से संबंधित कंपनी के दस्तावेज और माल की जांच कराई जा रही है। ज्यादा कुछ इस बारे में नहीं बता सकते।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश