नोएडा

CBSE 12th result 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

CBSE 12th result 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 2:48 PM IST
Noida
CBSE 12th result 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 बजे तक घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई अपने 10 रीजन दिल्ली, गुवाहाटी, पंचकूला, इलाहाबाद, भुवनेश्वर, पटना, अजमेर , तिरुवनंतपुर, देहरादून और चेन्नई के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है। स्टूडेंट्स दोपहर बाद एसएमएस और बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जाकर परिणाम अपने परिणाम देख सकेंगे।

बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 17 हजार स्टूडेंट्स गौतमबुद्ध नगर जिले के भी शामिल हैं। सीबीएसई ने स्टूडेंट्स के लिए फोन नंबर 011-24300699 जारी किया है। इसके अलावा स्टूडेंट्स 7738299899 पर एसएमएस भेजकर भी रिजल्ट जान सकते हैं।

नोएडा के स्टूडेंट्स पर रहेगी नजर

उल्लेखनीय है कि पिछली बार यानी वर्ष 2017 के परीक्षा परिणाम में रक्षा गोपाल ने ऑल इंडिया टॉप कर इतिहास रचा था। ऐसे में इस बार भी नोएडा पर देशभर निगाहें टिकी हैं। सीबीएसई बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया है कि रिजल्ट के बाद बोर्ड की ओर से 26 मई से काउंसलिंग शुरू होगी जो 9 जून तक चलेगी। इस काउंसलिंग में बोर्ड की ओर से परीक्षार्थी और उनके परेंट्स की मनोवैज्ञानिक समस्याओं और परीक्षा से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाएगा। इस काउंसलिंग में 10वीं और 12वीं दोनों के ही अभ्यर्थी व उनके पैरेंट्स भाग ले सकते हैं। दूसरे फेज की काउंसलिंग में बोर्ड की ओर से 69 वॉलंटीयर, एक्सपर्ट (इनमें कॉलेज के प्रिंसिपल और ट्रेन्ड टीचर भी शामिल हैं) को तैनात किया गया है। यह काउंसलर टेली काउंसलिंग देखेंगे।

Published on: