1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मॉल में हाईप्रोफाइल लड़कियाें से कराया जा रहा था गंदा काम, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

बनारस, दिल्ली और गाजियाबाद से ऑन डिमांड मंगाई जाती थीं लड़कियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2018, 10:51 AM IST

Bulandshahr

इस मॉल में हाई प्रोफाइल लड़कियाें से कराया जा रहा था गंदा काम, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

बुलंदशहर. महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में डांस बार भले ही बंद हो गए हों, मगर यूपी के बुलंदशहर में डिस्को थेक के नाम पर एमएमआर ग्रांड मॉल में डांस बदस्तूर चल रहा है। पुलिस की रेड में सामने आया है कि डांस बार में थिरक रही हाई प्रोफाइल लड़कियां बनारस, दिल्ली और गाजियाबाद से ऑन डिमांड मंगाई जा रही थीं। इस डांस बार में बालाओं के अश्लील डांस के साथ देह व्यापार की गतिविधियां भी चल रही थी।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए आजम, बीजेपी पर निकाली भड़ास, दिया बड़ा बयान

हाथों में सिगरेट और शराब के नशे में गानों थिरकती बालाएं। यह नजारा मुंबई दिल्ली या बड़े मेट्रो सिटी का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एनएच-91 स्थित एमएमआर ग्रांड में डिस्को थेक के नाम पर चलाए जा रहे डांस बार का है। दरअसल, पुलिस को डिस्को थेक के नाम पर तमाम गलत कार्य की सूचना मिली थी। गुरुवार को यहां पुलिस के छापे के दौरान अधिकारियों ने देखा कि स्टेज सजी हुई थी और नाच-गाना चल रहा था। पुलिस ने यहां से तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई तीन युवतियों ने बताया कि उनको ऑन डिमांड मंगाया जाता है। तीनों युक्तियां बनारस, दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मनोरंजन विभाग से एक डिस्को थेक के नाम की परमिशन दी गई थी, लेकिन डिस्को थेक के नाम पर अनुचित गतिविधियां चल रही थीं। जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनके आधार पर निश्चित तौर पर प्रशासन भी अब कार्रवाई के दावे कर रहा है। वहीं जब इस डांस बार के मामले में माॅल कर्मचारियों से बात की गई तो वे भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें- अब योगी के एक और MLA को मिली धमकी,बढ़ाई गयी सुरक्षा

पुलिसिया कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि कभी हुक्का बार तो अब डांस थेक के नाम पर एमएमआर ग्रैंड मॉल में युवाओं को नशे के साथ अश्लीलता परोसी जा रही थी। हॉट डांस थेक के नाम पर बनारस, दिल्ली से लेकर एनसीआर की बालाओं से सेक्स का धंधा भी कराया जा रहा था। इस पूरे मामले में कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है। अब देखना ये है कि पुलिस और प्रशासन डांस थेक के नाम पर चल रहे इस अश्लील डांस बार के मालिक और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, या एक बार फिर सिर्फ कार्रवाई की लीपापोती दिखा मामले पर पर्दा डाल देती है।

यह भी पढ़ें- कैराना नूरपुर उप चुनावः भीम आर्मी संस्थापक का जेल से दलिताें के लिए खुला पत्र, भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें