1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब योगी के एक और MLA को मिली धमकी,बढ़ाई गयी सुरक्षा

शहर विधायक रितेश गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें उनके व्हात्सप पर धमकी भरा मैसेज मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 25 May 2018, 8:42 AM IST

moradabad

अब योगी के एक और MLA को मिली धमकी,बढ़ाई गयी सुरक्षा

मुरादाबाद:सूबे में एक के बाद भाजपा विधायकों को अनजान नम्बरों से मिल रही धमकियों में एक और नाम शामिल हो गया। गुरूवार रात शहर विधायक रितेश गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें उनके व्हात्सप पर धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें तीन दिन के अंदर दस लाख रूपए का इंतजाम करने को कहा गया है। वरना अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है। ये मैसेज उनके पास मंगलवार को आया था। लेकिन वह कई दिनों नूरपुर उपचुनाव को लेकर शहर से बाहर थे। गुरुवार को जब वह मुरादाबाद लौटे तो संदेश पढ़ते ही पुलिस अफसरों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी। एसएसपी से फोन पर बात की और फिर एसपी सिटी को संबंधित नंबर पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।

अब अमेरिका की इस तकनीक से रेलवे बनेगी बुलेट ट्रेन

मोदी सरकार से नाराज इस विभाग के कर्मियों ने मांगी भीख

घर पहुंचते ही मिली धमकी

मंगलवार को प्रदेश के ग्यारह विधायकों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इसके बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया। डीजीपी स्तर से मामले का संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा। विधायक रितेश गुप्ता पिछले कई दिनों से उपचुनाव के चलते बाहर गए थे। गुरुवार की सुबह वह लौटे तो मोबाइल में सारे संदेश चेक किए। विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि संदेश में जान से मारने की धमकी दी गई है और दस लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई है। संदेश की जानकारी होने के साथ उन्होंने तत्काल एसएसपी जे रविंद्र गौड से फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसपी सिटी के दफ्तर पहुंच कर धमकी वाले संदेश पर एक तहरीर दी।

भूत-प्रेत का साया बता तांत्रिक ने की ऐसी हरकत,नींद खुलते ही चीखी महिला

नाबालिग उम्र में करते थे ये काम, जानकर उड़ जायेंगे होश

इस नम्बर से आया धमकी भरा मैसेज

रितेश गुप्ता ने बताया कि फोन नंबर +19033294240 से व्हाट्स एप पर धमकी मिली कि परिवार की सुरक्षा चाहते हो तो तीन दिन के अंदर दस लाख की व्यवस्था करें। विधायक ने बताया कि बुधवार को रात 1.50 बजे वीडियो कॉल भी आई थी पर मैंने रिसीव नहीं की। इससे पहले रामपुर में पूर्व भाजपा शिव बहादुर सक्सेना उर्फ शिबू को भी इसी तरह की धमकी मिली थी।

बढाई गयी सुरक्षा

उधर पुलिस अधिकारीयों ने बताया की शहर विधायक को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। एहतियातन विधायक के आवास और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।