1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान

विपक्षी दलों का गन्ना नहीं, जिन्ना चलेगा के मुद्दे पर भड़के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2018, 9:52 AM IST

CM Yogi

जिन्ना की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान

शामली. कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में शामली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां विपक्षी दलों के गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। वहीं दंगा, पलायन और किसानों के साथ ही जातीय समीकरणों को भी साधा। विपक्षी दलों के गन्ना नहीं, जिन्ना चलेगा के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ना हम रुकने नहीं देंगे और जिन्ना की तस्वीर लगने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए आजम, बीजेपी पर निकाली भड़ास, दिया बड़ा बयान

शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपके बीच कुछ विषयों पर चर्चाएं करने आया हूं। मैं जानता हूं कि आपकी कुछ समस्याएं हैं। ये समस्याएं एक दिन की नहीं हैं पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में रहकर जिन लोगों ने जाति, क्षेत्र और परिवार के आधार पर प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है इसके जिम्मेदार वे लोग हैं। समस्याएं चाहे अधिवक्ता की हों या आंगनबाड़ी की। सरकार समस्या समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार समस्याओं के समाधान का नाम है। जिस मजबूती से मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश व प्रदेश में बिना भेदभाव एवं ईमानदारी से कार्य आगे बढ़ाया। उतना कोई नहीं कर सका। सरकार जितनी ईमानदारी से कार्य कर रही है उतना किसी सरकार ने नहीं किया। यदि पूर्व की सरकारें ईमानदारी से कार्य करती तो बाबू हुकुम को कैराना पलायन को लेकर सड़क से संसद तक आंदोलन नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें- अब योगी के एक और MLA को मिली धमकी,बढ़ाई गयी सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी राष्ट्रीय सुरक्षा में खतरा बनेगा उसके लिए पुलिस खतरा बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि सारे भ्रष्ट नेता विकास एवं समृद्धि के खिलाफ मोदी को रोकने के लिए एक मंच पर आ गए हैं। विकास विरोधी ताकतों के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। कैराना में स्पष्ट धुव्रीकरण हो चुका है। जिन लोगों ने मुजफ्फरनगर को दंगों की आग में झोकने का काम किया। सचिन और गौरव की निर्मम हत्या कर निर्दोषों को फंसाया था। एक तरफ वे लोग हैं जो कुछ नहीं बोल रहे थे, तब संजीव बालियान और सुरेश राणा बोल रहे थे। हुकुम सिंह को रोका गया था, जिससे यहां के लोगों को न्याय न मिल सके। ऐसे लोगों को मौका नहीं देना है। वे लोग आपके पास आ रहे होंगे कोई जाति की दुहाई दे रहा होगा तो अपने अस्तित्व बचाने की बात कर रहा है तो कोई कोई गन्ना और जिन्ना की बाते कर रहा है।

यह भी पढ़ें- कैराना नूरपुर उप चुनावः भीम आर्मी संस्थापक का जेल से दलिताें के लिए खुला पत्र, भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें

उन्होंने जनता से लोकसभा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सांसद संजीव बालियान, प्रसन्न चौधरी, अशोक प्रधान आदि ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- अब अमेरिका की इस तकनीक से रेलवे बनेगी बुलेट ट्रेन

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश