नोएडा

Chaitra Navratri 2021 : नवरात्रि के पहले दिन बन रहा विशेष संयोग, जानिये घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Highlights - इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और कंधे पर होगा प्रस्थान - Chaitra Navratri 2021 के प्रथम दिन इस बार विष्कुंभ और प्रीति योग - मां दुर्गा के कंधे पर प्रस्थान करने से देश में सुख समृद्धि आएगी

2 min read
Apr 02, 2021
Navratri special : पहाड़ी पर विराजी चामुंडा देवी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. Chaitra Navratri 2021 13 अप्रैल से शुरु होगी और 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन इस बार विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण से ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। पंडित चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार, प्रथम नवरात्रि के दिन दोपहर बाद 3.16 बजे तक विष्कुम्भ योग रहेगा। उसके बाद प्रीति योग का शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस बार मां दुर्गा का घोड़े पर सवार होकर आना देश के लिए अच्छा नहीं होगा। हालांकि मां दुर्गा के कंधे पर प्रस्थान करने से देश में सुख समृद्धि आएगी।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि Chaitra Navratri 2021में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 13 अप्रैल सुबह 5.28 से 8.46 बजे तक रहेगा है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त 11.36 से 12.24 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिपदा 12 अप्रैल की सुबह 8.01 बजे से 13 अप्रैल की सुबह 10.17 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि उदया तिथि में एकम होने के कारण नवरात्रि की शुभारंभ 13 अप्रैल को होगा।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि नवसंवत्सर के राजा व मंत्री दोनों मंगल होंगे। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ मंगलवार होने के कारण ही मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। उन्होंने बताया कि यह देश के लिए लाभकारी नहीं होगा। इसके कारण देश में भय और युद्ध की स्थिति बन सकती है। वहीं, कंधे पर मां दुर्गा का प्रस्थान करना देश की सुख-समृद्धि कारक बनेगा।

Chaitra Navratri 2021 घट स्थापना शुभ मुहूर्त

- 13 अप्रैल को सुबह 5.28 बजे से 8.46 बजे तक

- अभिजीत मुहूर्त 11.36 बजे से 12.24 बजे तक

- 19 अप्रैल को निशिथकाल रात्रि 11.37 बजे से रात्रि 12.23 बजे तक

- 20 अप्रैल सूर्योदय से स्पर्श शुद्ध अष्टमी में महाअष्टमी व्रत

- 21 रामनवमी

Published on:
02 Apr 2021 04:03 pm
Also Read
View All