पीएनबी शास्त्रीनगर के मैनेजर राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही पंजीकृत बैंक शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के यात्रा का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।