नोएडा

चॉकलेटी रंग के 10 रुपये के नए नोट को लेकर चले लात-घूंसे

2000, 500, 200 और 50 रुपये के नए नोट के बाद 10 रुपये का नया नोट भी मार्केट में आया

2 min read
Feb 09, 2018

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा नोटों को बदलने का काम जारी है। इसको लेकर लोगों में उत्‍सुकता भी बहुत रहती है, जिस पर नए नोट को लेकर मारपीट भी हो जाती है। 2000, 500, 200 और 50 रुपये के नए नोट के बाद करीब एक माह पहले 10 रुपये का नया नोट भी मार्केट में आ गया। हालांकि, यह बैंक से मिल रहा है तो बहुत कम लोगों के पास ही इसकी उपलब्‍धता है। इस वजह से इसको ब्‍लैक में बेचने की भी चर्चा हो रही है। बागपत जिले के बड़ौत में तो इस नए नोट के लिए मारपीट तक हो गई। वहीं, जब यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

RBI के नाम पर फर्जी है ये वेबसाइट, गलती से भी न दें अपनी जानकारी

ब्‍लैक में बेचने का आरोप

बागपत के बड़ौत में गुरुवार को 10 रुपये के नए नोट को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार 10 रुपये का नया नोट 20 रुपये में दे रहा था। दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगा है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बड़का रोड निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसका बेटा सामान लेने दुकान पर गया था। वहां दुकानदार ने उसके बेटे को 10 रुपये का नया नोट दिया और 20 रुपये ले लिये। उसका बेटा नया नोट लेकर घर पहुंचा और सारा वाकया बताया। आरोप लगाया कि नये नोट पर 10 रुपये का ब्लैक चल रहा है। यह सुनकर वह दुकान पर पहुंचा और विरोध जताया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। इस मामले में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। यह देखा जा रहा है कि 10 का नोट 20 रुपये में किस आधार पर बेचा गया।

एेसा दिखता है 10 रुपये का नया नोट

10 रुपये का नया नोट चॉकलेटी रंग का है। नोट के आगे वाले भाग पर मध्य में महात्मा गांधी की बड़ी तस्वीर है। इस पर कोणार्क के सूर्यमंदिर की आकृति बनी है। हालांकि, नया नोट जारी होेने के बाद भी पुरानी करंसी चल रही है। इस पर स्वच्छ भारत का नारा भी लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री की इस योजना से अब होगा निर्धन वर-वधु का विवाह
Updated on:
09 Feb 2018 12:33 pm
Published on:
09 Feb 2018 12:31 pm
Also Read
View All