
मुरादाबाद: मेरठ से इलाहबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भारतीय किसान यूनियन ने गुरवार रात सहारनपुर से ही कब्ज़ा कर लिया । रिजर्व कोचों में अपनी सीट पर बैठे यात्रियों को जबरन उतार कर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीटें खुद कब्जा । यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन स्टाफ के साथ ही कंट्रोल रूम को भी दी,लेकिन इतनी देर तक यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। जिससे यात्री खासा नाराज दिखे। वहीँ किसान नेताओं ने कहा हमने पहले ही रेल प्रशासन को बता दिया था कि वे बाराबंकी में होने वाली रैली में जायेंगे इसलिए उनके कार्यकर्ताओं को सीट मिलनी चाहिए। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रात करीब ग्यारह बजे के बाद ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन एक घंटे से अधिक देरी के बाद भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीट नहीं छोड़ी।
देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रात्री में जब नौचंदी एक्सप्रेस पहुची तो हंगामा हो गया। एक तरह से भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने ट्रेन पर कब्जा किया हुआ था। पुरुष और महिला ट्रेन यात्री परेशान हो रहे थे। रिजर्वेशन होने बावजूद भी उनकी सीट भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कब्जा ली थी। इतना ही नहीं मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर उतरकर किसान नेताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। यात्री बेहाल हो रहे थे। यात्रियों का कहना था कि किसान यूनियन है इनसे कोई क्या बोलेगा। ट्रेन खड़ी है कोई देखने सुनने वाला नहीं है । ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने अपना रिजर्वेशन स्लिप भी दिखाया । लेकिन सीट रिजर्व होने बाद भी वे जानवरों की तरह सफ़र करने को मजबूर थे। ट्रेन में महिलायें भी एक तरफ दुबकी सी बैठी दिखाई दी। यात्रियों का ये भी आरोप था कि किसान यूनियन वाले नशे में हैं। यात्री यहां तक कहते दिखाई दिए कि हमारे पैसे वापस कर दो हम कभी और चले जायेंगे।
उधर ट्रेन कब्जा करने में शामिल किसान यूनियन से जुड़े मुजफ्फरनगर के नेता सुधीर पवार का अपना ही तर्क था। की हम बाराबंकी में लखनऊ हाइवे पर महापंचायत में जा रहे हैं। और हमने रेलवे प्रशासन से पहले कह दिया था हमारी व्यवस्था करो। अब पता नहीं क्यों ट्रेन खड़ी है। लेकिन लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान न तो जी आर पी और न कोई रेलवे का अधिकारी इन बेहाल यात्रियों की सुध लेने के लिए पंहुचा और ट्रेन इसी हंगामे के बीच आगे बढ़ गयी।
Published on:
9 Feb 2018, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.