3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI के नाम पर फर्जी है ये वेबसाइट, गलती से भी न दें अपनी जानकारी

रिजर्व बैंक के नाम की तर्ज पर ही इस वेबसाइट का यूआरएल भी www.indiareserveban.org नाम से बना हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 9 Feb 2018, 12:12 PM IST

fake

नई दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक के नाम पर इन दिनों एक फर्जी वेबसाइट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल रिजर्व बैंक के नाम की तर्ज पर ही इस वेबसाइट का यूआरएल भी www.indiareserveban.org नाम से बना हुआ है। जो लोगों से जानकारी इक्कठी कर रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओऱ से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

क्या कहना है RBI का
भारतीय रिजर्व बैंक के चीफ जनरल मैनेजर जोस जे कट्टूर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने www.indiareserveban.org यूआरएल से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की फर्जी वेबसाइट बनाई हुई है. फर्जी वेबसाइट का ले आउट भी रिजर्व बैंक की ओरिजलनल वेबसाइट की तरह ही है. इसलिए यूजर थोड़ा ध्यान से यूआरएल चेक करें।

क्या है इस वेबसाइट का मकसद
दरअसल ये फर्जी वेबसाइट लोगों की बैंकिंग और पर्सनल डिटेल हासिल करने और फ्रॉड करने के लिए बनाया गया है। ताकि लोगों की डिटेल लेकर उनके खातों के साथ हेराफेरी की जा सके। इसिलए गलती से भी इस वेबसाइट के झांसे में न आए और अपनी जानकारी शेयर न करें।

RBI ने दी सलाह
भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि इस वेबसाइट का RBI से कोई लेना-देना नहीं है इसिलए इस वेबसाइट पर किसी भी तरह की कोई भी जानकारी न दें। आरबीआई यह बात कई बार स्पष्ट कर चुका है कि वह ग्राहक के बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मांगता है। इसी बात पर आरबीआई दोबारा ये कहा है कि वह किसी इंडीविजुअल से बैंक अकाउंट डिटेल, पासवर्ड जैसे जानकारियां कभी नहीं मांगता है। रिजर्व बैंक ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसी वेबसाइट को ऑनलाइन कोई जानकारी देना उनके लिए वित्‍तीय तौर पर नुकसानदेह हो सकता है. उनकी डिटेल का मिसयूज किया जा सकता है.