नोएडा

वेस्ट यूपी में पीएम मोदी केे आने से कुछ घंटे पहले मुन्ना बजरंगी की हत्या, सीएम योगी ने उठाया ये बड़ा कदम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुन्ना बजरंगी की हत्या केे बाद दिए न्यायिक जांच के आदेश

2 min read
Jul 09, 2018
वेस्ट यूपी में पीएम मोदी केे आने से कुछ घंटे पहले मुन्ना बजरंगी की हत्या, सीएम योगी ने उठाया ये बड़ा कदम

नोएडा. वेस्ट यूपी के नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मेहमान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मचा गया है। बता दें कि मुन्ना बजरंगी पर बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी का आरोप था, जिसकी सुनवाई के लिए आज उसको कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन सुबह ही उसकी बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। वहीं हत्या के बाद बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हम इसकी गहराई से जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या, जेलर व डिप्टी जेलर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जानकारी के अनुसार बागपत जिला जेल में रविवार रात पेशी के लिए लाए गए पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे एक और जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हाे गए हैं तो दूूसरी ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था काे भी बड़ा झटका लगा है। जेल में गोली मारकर की गई इस हत्या से अब अन्य कैदी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं मुन्ना बजरंगी के वकील का कहना है कि जिस पिस्टल से मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। उसे एक हफ्ते पहले जेल के गटर में छिपाकर रखा गया था। यहां बता दें कि मुन्ना बजरंगी को बसपा के पूर्व विधायक को रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में रविवार रात को झांसी से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था, जिसकी पेशी बागपत कोर्ट में सोमवार को होनी थी, लेकिन पेेशी से पहले ही साेमवार सुबह उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे सुनील राठी गैंग के लोग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर जांच में जुटा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हम इसकी गहराई से जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में होनी थी कोर्ट में पेशी

बड़ौत के पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से 22 सितंबर 2017 को फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। बागपत की कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की छानबीन में लखनऊ के सुल्तान अली और झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस समय मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद था। पिछले सप्ताह बागपत की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में झांसी जेल में तलबी भेजी थी, ताकि मुन्ना बजरंगी को कोर्ट में पेश किया जा सके। अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुन्ना बजरंगी को बागपत भेजा गया था।

Published on:
09 Jul 2018 10:56 am
Also Read
View All