31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या, जेलर व डिप्टी जेलर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झांसी जेल से पेशी पर आए मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर की गई हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Jul 2018, 9:40 AM IST

baghpat

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या, जेलर व डिप्टी जेलर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बागपत. बागपत के इतिहास में अब एक और कुख्यात की हत्या का नाम दर्ज हो गया है। बीती रात पेशी पर बागपत जेल में झांसी से आए पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई है। मुन्ना बजरंगी पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी का आरोप था, जिसकी सुनवाई के लिए आज उसको कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन जेल में उसकी हत्या कर दी गई। कुख्यात बदमाश पर भाजपा विधायक की हत्या का भी आरोप था। बता दें कि पूर्वांचल का ये डॉन जेल में रहकर रंगदारी जैसी वारदातों का अंजाम दे रहा था। जेल में आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार जेलकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। साथ ही जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में ज्यूडिशयल इंक्वायरी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के सीएम योगी ने की 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा

जानकारी के अनुसार बागपत जिला जेल में रविवार रात पेशी के लिए लाए गए पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे एक और जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हाे गए हैं तो दूूसरी ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था काे भी बड़ा झटका लगा है। जेल में गोली माकर की गई इस हत्या से अब अन्य कैदी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि इस पूरे मामले से जेल प्रशासन मीडिया को दूर रखने की कोशिश कर रहा है। जिलाधिकारी और एसपी बागपत जयप्रकाश जेल में पहुंच गए हैं और जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि मुना बजरंगी बसपा विधायक को रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में रविवार रात को जेल में शिफ्ट हुआ था, जिसकी पेशी बागपत कोर्ट में सोमवार को होनी थी, लेकिन जेल में उसकी हत्या कर दी गई। सूत्रों केे मुताबिक इस हत्या के पीछे सुनील राठी गैंग के लोग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर है और जांच चल रही है।

वसीम रिज्वी काे देवबंदी आलिम ने कह दी एेसी बात सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखे वीडियाे

इस मामले में होनी थी कोर्ट में पेशी

बड़ौत के पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से 22 सितंबर 2017 को फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। बागपत की कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की छानबीन में लखनऊ के सुल्तान अली और झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस समय मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद था। पिछले सप्ताह बागपत की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में झांसी जेल में तलबी भेजी थी, ताकि मुन्ना बजरंगी को कोर्ट में पेश किया जा सके। अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुन्ना बजरंगी को बागपत भेजा गया था।

लखनऊ पहुंचा वायरल ऑडियो मामला बढ़ सकती हैं सपा विधायक की मुश्किलें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश