मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में कहा है कि अगले दो साल में प्रदेश सरकार दो करोड़ बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने जा रही है। मुरादाबाद के पीतल उत्पादों को देखकर सीएम योगी जहां गदगद नजर आए, वहीं उन्होंने कहा की प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति का कोई जोड़ नहीं है। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करने के साथ ही सीएम योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओ से भी फीडबैक लिया।