नोएडा

VIDEO : कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को दिया टिकट कि दो धड़ों में बंटने लगी पार्टी!

-प्रत्याशी को लेकर यहां कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है -गौतमबुद्ध नगर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह को टिकट मिलते ही विरोध शुरू हुआ
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2019, 3:49 PM IST
rahul
कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को दिया टिकट कि दो धड़ों में बंटने लगी पार्टी!

नोएडा। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह को भले ही गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से पार्टी ने टिकट दे दिया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी संगठन के नेता अब भी रूठे हुए हैं। प्रत्याशी को लेकर यहां कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है और कांग्रेस के ये चुनावी योद्धा समर्थन और विरोध के दलदल में फंस से गए हैं।

दरअसल, नोएडा के गौतमबुद्ध नगर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह को लोकसभा टिकट मिलते ही उनका विरोध शुरू हो गया है। जिसके बाद प्रभारी चयनिका उनियाल सेक्टर-53 स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पहुंची और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की। वहां भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनका विरोध किया, लेकिन बंद कमरे में। हालांकि संगठन के नेताओं के साथ जो सभा हुई, उसमें सभी ने उनका सहयोग कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। यहां भी नेता दो धड़ों में नजर आए। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने तो बंद कमरे में प्रभारी चयनिका उनियाल के सामने अपना विरोध दर्ज कराया और वहां से निकल गए। रुठों को मनाने की कोशिश यहां 50-50 ही रही।

नोएडा के बाद डॉ. अरविंद का काफिला ग्रेटर नोएडा की ओर रवाना हुआ। वहां जिला कार्यालय पर पहुंचते ही विरोध में नारे बुलंद हो गए। कई वरिष्ठ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि इस प्रत्याशी के समर्थन का प्रश्न ही पैदा नहीं होता है। वहां पर भी रूठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने के लिए प्रभारी चयनिका उनियाल आगे आईं।

माइक पर उन्होंने सोनिया, राहुल और प्रियंका का हवाला देकर उन्हें शांत कराने और गुस्सा थूकने की अपील की, लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। वहां भी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नोएडा के एक वरिष्ठ नेता की तरह ही मुखर होकर विरोध किया। मसलन, ग्रेटर नोएडा में भी संगठन के नेता दो धड़ों में बंटे नजर आए।

Published on: