2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने तेली समाज के इस प्रत्याशी को दिया लोकसभा टिकट, जानिए क्या होगा समीकरण

-भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। -प्रगतिशील समाज ने तेली समाज से हाजी उवैश को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Mar 2019, 5:05 PM IST

shivpal

शिवपाल यादव ने इस तेली समाज के प्रत्याशी को दिया लोकसभा टिकट, जानिए क्या होगा समीकरण

सहारनपुर। प्रगतिशील समाज पार्टी ने सहारनपुर लोकसभा सीट पर तेली समाज से प्रत्याशी मैदान में उतारा है। यह घोषणा होने के बाद अब सहारनपुर लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की गिनती होने लगी है। दरअसल, अभी तक इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस और गठबंधन नहीं अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : अखिलेश के खिलाफ शिवपाल की पार्टी से चुनाव लड़ेगा ये नेता, तोड़ चुका है मायावती की मूर्ति

भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच प्रगतिशील समाज ने तेली समाज से हाजी उवैश को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हाजी उमेश का कोई पुराना राजनीतिक रिकॉर्ड भले ही मजबूत ना हो, लेकिन तेली समाज से होने की वजह से यह माना जा रहा है कि इन्हें तेली समाज का वोट मिलेगा।

ऐसे में सहारनपुर में पहले ही मुस्लिम मतदाताओं के लिए प्रत्याशी का चयन करना मुश्किल हो रहा था। अब एक और प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद मुस्लिम प्रत्याशियों के सामने तीन विकल्प हो गए हैं। इनमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के अलावा गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर रहमान और अब प्रगतिशील समाज पार्टी से हाजी उवैश। यह अलग बात है कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि कोई भी मतदाता जाति या धर्म के आधार पर वोट ना करें।

यह भी पढ़ें : लोकसभा प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर घूम रही थी गाड़ी, पुलिस की पड़ी नजर तो कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

देश के लिए वोट करें और इसके लिए अपने नेता को सही तरह से चुने लेकिन जिस तरह से राजनीतिक पार्टियां जातीय समीकरणों के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। उससे यही लग रहा है कि मतदाताओं को जातीय आधार पर भी लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना यह है कि भाजपा कब तक लोक सभा सहारनपुर सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा करती है। भाजपा की ओर से सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल के अलावा पूर्व विधायक राजीव गुंबर पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा मंत्री धर्म सिंह सैनी और भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप के नाम चल रहे हैं।