
अखिलेश यादव के खिलाफ शिवपाल की पार्टी से चुनाव लड़ेगा ये नेता, तोड़ चुका है मायावती की मूर्ती
नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं इसके साथ ही पार्टी नेता नामांकन पत्र लेने पहुंच रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एक नेता ने शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ये नेता कोई और नहीं बल्कि बसपा प्रमुख मायावती की मूर्ति तोड़ने के आरोप में जेल जाने वाले अमित जानी हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और शिवपाल सिंह के खास माने जाने वाले अमित जानी ने पूर्व अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि इस बाबत प्रसपा की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।
अमित जानी का कहना है कि जब समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी और शिवपाल यादव व अखिलेश के बीच मामला गर्माया था तब वह शिवपाल सिंह यादव खेमे में आ गए थे। अखिलेश यादव के कहने पर ही उन्होंने मायावती की मूर्ति तोड़ी थी। जिसके लिए वह जेल भी गए। अब अखिलेश ही मायावती की गोद में जाकर बैठ गए हैं। मैंने पूर्व मायावती की मूर्तियां तोड़ी थी, अब अखिलेश यादव का गुरुर भी मैं ही तोड़ दूंगा।मैं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्थन से अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लडूंगा और भारी बहुमत से विजयी होकर आऊंगा।
Published on:
19 Mar 2019, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.