2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : ‘राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेता पाकिस्तान समर्थक हैं’

-विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने विपक्ष दल के सभी नेताओं को पाकिस्तान के स्लीपर सेल बताया -मंच से अनुसूचित मोर्चा की सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने विपक्ष नेताओं पर जमकर प्रहार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Mar 2019, 3:28 PM IST

rahul kejriwal mamta

‘राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेता पाकिस्तान समर्थक हैं’

शामली। जनपद से बीजेपी विधायक ने बड़ा विवादित बयान दिया है। मंच से अनुसूचित मोर्चा की सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने विपक्ष नेताओं पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने विपक्ष दल के सभी नेताओं को पाकिस्तान के सिलिपर सेल बता डाला।

यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव ने तेली समाज के इस प्रत्याशी को दिया लोकसभा टिकट, जानिए क्या होगा समीकरण

तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवल आदि एयर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, विपक्षी नेता पाकिस्तान के समर्थक हैं। बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होनें सभी विपक्ष को भारत मे रहकर पाकिस्तान के लिए मुखबिर का काम करने वाले लोग बता डाला।

बीजेपी विधायक ने कहा कि गठबन्धन के सभी नेता आतंकवाद, चीन व पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। सभी नेता जो पाकिस्तान के समर्थक हैं, वो पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़ें और अगर वो पाकिस्तान से चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित ही उन्हें जीत हासिल होगी। क्योंकि भारत में तो विपक्ष नेताओं की चुनाव में जमानत जप्त होने जा रही है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश के खिलाफ शिवपाल की पार्टी से चुनाव लड़ेगा ये नेता, तोड़ चुका है मायावती की मूर्ति

बता दें कि अनुसूचित मोर्चा की सभा का आयोजन बीजेपी की और से किया गया था। जिसमें बीजेपी राज्य सभा सांसद कांता कर्दम, कैराना से पूर्व प्रत्याशी मृगांका सिंह, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल सहित कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश