नोएडा

कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, डीएम ने की 28 दिन का सवेतन अवकाश देने की घोषणा

Highlights- नोएडा में 31 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, प्रदेश में सबसे अधिक- डीएम बोले- मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाने पर मिलेगा 28 दिन का सवेतन अवकाश- गौतमबुद्ध नगर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले
2 min read
• •
Mar 29, 2020
कोरोना का कोहराम : टेकनपुर-डबरा में दहशत, गांवों की सीमाबंदी कर हाईअलर्ट,लोगों में दहशत
कोरोना का कोहराम : टेकनपुर-डबरा में दहशत, गांवों की सीमाबंदी कर हाईअलर्ट,लोगों में दहशत

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार यानी आज चार नए मामले सामने आने के बाद नोएडा प्रदेश में सबसे आगे है। यहां अब तक 31 कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। लगातार गंभीर होते हालातों को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने घोषणा करते हुए कहा है कि आइसोलेशन में भर्ती कोरोना पीड़ितों को 28 दिन का सवेतन अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पीड़ित को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग फिलहाल 2992 लोगों की निगरानी कर रहा है। वहीं जिले में बने क्वॉरेंटाइन व आइसोलेशन वार्ड में अब तक कुल 226 मरीज व संदिग्ध भर्ती हैं। उधर, रविवार को ही जिले में 4 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। स्वस्थ्य विभाग के अनुसार, इन चारों लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पीड़ितों के परिवारों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही सभी को घर में ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि इनके संपर्क में आए लोगों का भी जानकारी जुटाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को जिले में कोरोना के 9 केस सामने आए थे। इनमें ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव स्थित महक रेजिडेंसी के 2 युवक और एक महिला समेत नोएडा के तीन लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि सभी सेक्टर-135 स्थित एक कंपनी से जुड़े थे। इनके अलावा अब ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2 में डेनमार्क से आए युवक के परिवार में 12 वर्षीय बच्ची समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Published on:
29 Mar 2020 05:33 pm