19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: दिल्ली-यूपी बार्डर पर अभी भी 4 हजार लोगों की भीड़, एडीजी बोले- प्रशासन कर रहा घर भेजने की व्यवस्था

Highlights- एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने जारी किया कोरोना लॉकडाउन को लेकर अपडेट- बोले- बार्डर पर अधिकारी कर रहे पलायन की मानिटरिंग- जोन में आज कोई कोरोना पाजिटिव केस नहीं
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Mar 29, 2020

lockdown_2.jpg

मेरठ. एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने आज मेरठ में मीडिया से बातचीत करते हुए कोरोना वायरस को लेकर जोन में लॉकडाउन को लेकर अपडेट जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली-यूपी बार्डर पर हालात सामान्य हैं। पलायन कर रहे लोगों की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। अपने गांव जाने वाले लोगों के लिए बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जा रही है। शासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बार्डर पर बराबर नजर रखे हुए हैं। पलायन की मानिटरिंग कई स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा जोन में सभी होलसेल स्टॉक पर नजर रखी जा रही है। अगर कहीं कोई कालाबाजारी की सूचना मिल रही है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Lockdown के बीच यूपी का ये बाहुबली पूर्व विधायक लठ लेकर उतरा सड़क पर, जबरन वाहनों को रोककर लोगों को भेज रहा घर

एडीजी ने बताया कि पलायन के लिए बराबर मानिटरिंग की जा रही है। बार्डर पर संबंधित अधिकारी शासन के निर्देश का पालन करते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन कर रहे हैं। बार्डर पर स्थिति समान्य है। उन्होंने कहा कि अभी भी 3-4 हजार लोग बार्डर पर मौजूद हैं, जिनको भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जेल से कैदियों के छोड़ने के आदेश के बारे में उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर जेल से कैदी बाहर होंगे। एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी जबरदस्ती बाहर निकलने पर ही लोगों पर मुकदमें दायर किए गए हैं। अब लोग जागरूक हो रहे हैं और खुद सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी को भी को सैनिटाइज किया जा रहा है। सुबह के समय मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया जा रहा है।

मेरठ में मिले 5 कोरोना पीडितों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग आइसोलेशन में हैं और प्रोटोकाल के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। जो भी संपर्क में आए हैं उनको भी आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Lockdown के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे टोल फ्री करने की घोषणा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग