19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे टोल फ्री करने की घोषणा

Highlights- लॉकडाउन पीरियड में पूरी तरह टोल फ्री रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे- यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने की घोषणा- वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
less than 1 minute read
Google source verification
yamuna_expressway.jpg

ग्रेटर नोएडा. देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन पीरियड के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुजरने वाले वाहनों को टोल फ्री कर दिया गया है। यह घोषणा यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने की है। इस घोषणा से आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सुविधाओं मिलने में आसानी होगी और वस्तुओं की बढ़ती हुई कीमतों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- CM Yogi पर लोगों को पिटवाने का आरोप लगाने वाले 'आप' विधायक राघव चड्‌ढा के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर लोग अब बिना टोल दिए सफर कर सकेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ रणवीर सिंह का कहना है कि पूरे लॉकडाउन के दौरान यह व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउट के दौरान वैसे ही यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आगमन कम है, लेकिन आपातकालीन सेवाएं बचाव और राहत कार और आवश्यक व्यक्तियों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहन आ-जा रहे हैं। इन सभी वाहनों पर लगने वाला टोल कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अब फल-सब्जियां और दूध लेकर आ रहे वाहन, डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले वाहन, रोडवेज की बसें, एंबुलेंस से टोल नहीं लिया जाएगा।

डॉ. अरुण वीर सिंह का यह भी कहना है कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और तमाम सरकारी महकमे राहत और छूट दे रहे हैं। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने यमुना जी को टोल फ्री कर यह कदम उठाया गया है। इससे आवश्यक वस्तु और आपातकालीन सुविधाओं मिलने में आसानी होगी और कीमतों को नियंत्रित भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Lockdown के बीच दिल्ली से मजदूरों को भरकर ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर लोग घायल

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग