19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के बीच दिल्ली से मजदूरों को भरकर ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर लोग घायल, देखें वीडियो-

Highlights - बुलंदशहर जिला जेल के पास हुआ हादसा - दिल्ली-नोएडा से रामपुर, मुरादाबाद और उत्तराखंड जा रहे थे मजदूर - पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
Google source verification
bsr.jpg

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में सवारियों से भरा एक वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। इस हादसे में दर्जनभर लोग लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि यह वाहन लॉकडाउन के चलते दिल्ली-नोएडा से लोगों को लेकर रामपुर, मुरादाबाद और उत्तराखंड छोड़ने जा रहा था।

यह भी पढ़ें- राम-नाम-सत्य है... के उच्चारण के साथ मुस्लिम भाइयों ने दिया एक हिन्दू की अर्थी को कांधा

लॉकडाउन के चलते दिल्ली-नोएडा से पलायन करने का दौर जारी है। दिल्ली-नोएडा में काम करने वाले लोग भारी संख्या में पलायन करने को मजबूर हैं। कुछ लोग पैदल तो कुछ वाहनों में भरकर अपने-अपने गृह नगर के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी कड़ी में सवारियों को भरकर दिल्ली-नोएडा से सवारियों को भरकर रामपुर, मुरादाबाद और उत्तराखंड के लिए चला एक टाटा मैजिक वाहन शनिवार को बुलंदशहर जिला जेल के पास बिलसूरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- कोरोना से कश्मीर निवासी व्यक्ति की माैत के बाद देवबंद के 6 संदिग्धों की रिपोर्ट आई नेगेटिव







हादसे की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में घायल हरपाल सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक में सवार कुछ लोग मुरादाबाद व रामपुर के तो कुछ उत्तराखंड के रहने वाले थे। अचानक हुए इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल इमरजेंसी इंचार्ज राजीव अग्रवाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग