नोएडा

ऑटो में बैठी सवारी ने ऑटो चालक के मुंह पर डाल दिया रुमाल और फिर कर दिया ये कांड

Highlights सवारी लेकर गाजियाबाद से नोएडा आ रहा था ऑटो चालक रुमाल सुंघाकर बदमाशों ने ऑटो चालक को किया बेहोश ऑटो लूटकर फरार हुए बदमाश, थाने के चक्कर काट रहे पीडि़त

less than 1 minute read
Sep 25, 2019
DEMO

नोएडा। सवारी बनाकर बैठे तीन बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ऑटो लूट लिया। बदमाश पीडि़त चालक का मोबाइल और पर्स भी लूट ले गये। बदमाशों ने सोमवार रात करीब 9 बजे गाजियाबाद के मोहननगर से नोएडा सेक्टर 63 जाने के लिए ऑटो बुक किया था। पीडि़त चालक केस दर्ज कराने के लिए थाना फेज थ्री और इंदिरापुरम थाने के चक्कर काट रहा है।

सवारी बनकर ऑटो में बैठे थे बदमाश

गाजियाबाद के करहेड़ा गांव निवासी मूलचंद्र चौधरी पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार रात मोहननगर चौक पर ऑटो लेकर खड़े थे। तभी तीन युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने नोएडा सेक्टर 63 चलने के लिए ऑटो बुक कर लिया। जब वे रात करीब 9 बजे सेक्टर 63 एनएच 24 अंडरपास के पास पहुंचे तो युवकों ने ऑटो रुकवा लिया।

रुमाल सुंघाकर किया बेहोश और लूट लिया ऑटो

ऑटो में बैठे एक युवक ने उनके मुंह पर रुमाल सटा दिया। जिससे वे बेहोश हो गए। करीब 2 घंटे बाद उन्हें होश आया। उन्होंने खुद को सेक्टर 63 निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पाया। बदमाश उनका ऑटो,मोबाइल और पर्स ले गये। ऑटो के गल्ले में भी खुल्ले 3 सौ रुपए रखे थे। पीडि़त का आरोप है कि वे केस दर्ज कराने के लिए इंदिरापुरम और फेज थ्री थाने के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। एसएचओ देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है। पीडि़त अगर शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी।

Published on:
25 Sept 2019 01:31 pm
Also Read
View All