31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नशे में धुत शख्स ने मासूम बच्ची की रेप के बाद निर्मम तरीके से कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

Highlights नशे की हालत में आरोपी ने बच्ची को बनाया शिकार घर में ले जाकर रेप के बाद निर्मम तरीके से कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Google source verification

बिजनौर। जनपद के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव में नशे में धुत्त आरोपी पड़ोसी ने 3 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही इसके बाद उसके शव को पास के प्लॉट में डाल दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मृतक बच्ची के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

बच्ची को खेलता देख अपने घर में ले गया था आरोप

पड़ोसी की 3 वर्ष की मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जिसको आरोपी नशे की हालत में अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। उसके शोर मचाने पर उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बच्ची के साथ बलात्कार जैसी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। वही बच्ची की गायब होने पर परिजन और ग्रामीण बच्ची को ढूंढ रहे थे। जिसको लेकर आरोपी ने बच्ची को अपने घर पर छुपा दिया और अपनी पत्नी और मां को जान से मारने की धमकी देते हुए चुपचाप रहने को कहा। बाद में दरिंदे ने बच्ची का गला रेतकर उसको पड़ोसी के प्लाट के घास में छुपा दिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।