6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात के अंधेरे में महिला को अकेला देख युवक घर में घुसकर करने लगा ऐसा गंदा काम, पति पहुंचा था थाने

Highlights देर रात ड्यूटी पर गया था महिला का पति महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म पति के आने पर मचा हड़कंप, पुलिस को दी शिकायत

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Sep 25, 2019

download.jpeg

DEMO PIC

नोएडा। शहर के सेक्टर 51 में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर पहले तो महिला के साथ मारपीट की और फिर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता का पति लौटा तो महिला ने उसे आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीडि़ता ने पति के साथ मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

देर रात ड्यूटी पर गया था पति

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह और उनके पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते है। 22 सितम्बर की रात को महिला का पति ड्यूटी पर गया था। घर पर महिला अकेली थी। इसी बीच टीटू नाम का एक युवक उनके घर में घुस गया। जब महिला ने आरोपी को घर से बाहर जाने के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पति के ड्यूटी से आने के बाद महिला ने उन्हें सारे मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।