नोएडा

नोएडा में टीचर्स की छेड़छाड़ से तंग आकर एल्‍कॉन स्‍कूल की 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

दिल्‍ली के स्‍कूल की प्रिंसिपल व दो टीचरों पर नोएडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, गलत धारा में मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को किया निलंबित
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 12:53 PM IST
student commit suicide

नोएडा। दिल्ली के नामी स्कूल एल्‍कॉन की 9वीं कक्षा की छात्रा ने माता-पिता के घर में न होने पर मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता माता-पिता को घर लौटने पर लगा। उन्होंने आनन फानन में बच्ची को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची के माता-पिता ने उसकी मौत का जिम्मेदार स्कूल के टीचर्स को ठहराया। स्कूल के दो टीचर्स के द्घारा लगातार किए जा रहे फिजिकल हेरेसमेंट से परेशान थी और इन टीचरों द्घारा दो सबजेक्ट में फेल कर दिये जाने के बाद वह तनाव में थी। पिता की इस शिकायत पर छेड़छाड़ की जगह आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराआें में मुकदमा दर्ज किया। इस पर परिजनों के विरोध के बाद गलत धाराआें में मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने प्रिंसिपल समेत तीन टीचरों में छात्रा को उकसाने के साथ ही छेड़छाड़ करने की धाराआें में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली के स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा

एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 52 में नौवीं कक्षा की छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी। वह दिल्ली के मयूर विहार स्थित ऐलकोन इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम छात्रा के परिजन बाहर गये थे। उस समय छात्रा घर में अकेली थी। इसबीच ही उसने खिंडकी में कपड़ा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसका पता परिजनों को घर वापस आने पर लगा। वह तुरंत उसे नीचे उतारकर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में थी किशोरी

वहीं छात्रा के पिता ने बताया कि हाल में स्कूल में हुई परीक्षा का 16 मार्च को रिजल्ट आया था। इसमें छात्रा दो सब्जेक्टों में फेल हो गर्इ थी। छात्रा कथक की एक अच्छी डांसर भी थी वह अपने पिता से ही डांस की क्लास लेती थी। उसके पिता ने बताया कि वह शिकायत करती थी की उसके स्कूल मे सब कुछ सही नहीं चल रहा है, उसे स्कूल के दो टीचर से डर लगता है। जो उसे घूरते रहते थे। और शिकायत करने पर फेल करने की धमकी देते है। इन टीचरो द्घारा ही बेटी को दो सबजेक्ट में फेल कर दिये जाने के बाद वह तनाव में थी। छात्रा ने अपने पिता से कहा था की वे दोनों उसे पास नहीं होने देंगे।

गलत धाराआें में मुकदमा दर्ज करने वाला पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

छात्रा के साथ पिता द्घारा टीचर्स पर छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत देने पर उकसाने के लेकर मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही एफआर्इआर में बदलाव कर उकसाने के साथ ही टीचरों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य तीन धाराआें में स्कूल के प्रिंसिपल आैर दो टीचरों पर कोतवाली सेक्टर-२४ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

Updated on:
21 Mar 2018, 12:53 PM IST
Published on: